Giridih News: डीजे लदा वाहन पलटा, बाल-बाल बचा चालक

Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 24 May 2025 11:30 PM

विज्ञापन

Giridih News: बगोदर थाना क्षेत्र के मुंडरो पंचायत के पेसरा में डीजे लदा पिकअप वैन के पलटने से चालक बाल- बाल बच गया. घटना शनिवार की है.

विज्ञापन

घटना के बाबत बताया जाता है कि अडवारा का डीजे वाहन चालक बरकट्ठा से पेसरा होते हुए अडवारा अपना घर जा रहा था. तभी पेसरा पुल के पास अचानक डीजे लदा पिकअप वैन असंतुलित होकर अचानक रोड़ पर पलट गया. गनीमत रही कि इस दौरान पुल के नीचे डीजे लदा वाहन जाने से बच गयी. इस घटना में डीजे चालक को मामूली चोट आयी है.

लोगों ने सीधा किया वाहन

घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ भी जुट गयी जहां लोगों के सहयोग से वाहन को सीधा किया गया. बता दें कि ग्रामीण क्षेत्रों में डीजे लोड वाहन चालक नशे की हालत और डीजे को बजाते हुए तेज रफ्तार से चलते हैं जो हादसे का शिकार हो जाते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAYANK TIWARI

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola