Giridih News : राजभाषा हिंदी के प्रयोग से ही देश का सर्वांगीण विकास संभव : मनीष आनंद

Updated:
विज्ञापन
Giridih News : राजभाषा हिंदी के प्रयोग से ही देश का सर्वांगीण विकास संभव : मनीष आनंद

Giridih News : उद्यम सर्वेक्षण इकाई गिरिडीह में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक

विज्ञापन

Giridih News : गिरिडीह. नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति गिरिडीह की अर्द्धवार्षिक बैठक शुक्रवार को उद्यम सर्वेक्षण इकाई गिरिडीह के सभागार में हुई. अध्यक्षता करते हुए समिति के अध्यक्ष सह उद्यम सर्वेक्षण इकाई गिरिडीह के निदेशक मनीष आनंद ने कहा कि राजभाषा हिंदी के प्रयोग से ही देश का सर्वांगीण विकास संभव है. हम सभी को हिंदी का अधिकाधिक प्रयोग करना चाहिए. राजभाषा गिरिडीह के सचिव राजेश कुमार उपाध्याय ने राजभाषा से संबंधित नियम-अधिनियमों का उदाहरण सहित वर्णन करते हुए कहा कि हिंदी जैसी समृद्ध भाषा का अधिकाधिक प्रयोग देश को हर दृष्टि से विश्व स्तर पर पहचान देगा. संचालन वरीय सांख्यिकी अधिकारी अजीत कुमार ने किया. बैठक में राजभाषा से संबंधित रिपोर्ट के ससमय प्रेषण एवं राजभाषा के उल्लेखनीय प्रयोग के लिए विभिन्न कार्यालयों की समीक्षा करने के पश्चात प्रथम पुरस्कार पंजाब नेशनल बैंक, द्वितीय पुरस्कार सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और तृतीय पुरस्कार कोयला खान भविष्य निधि देवघर कार्यालय को प्रदान किया गया. मौके पर सहायक निदेशक अमिता रोज तिर्की, वरीय सांख्यिकी अधिकारी उत्तम दास, कनिष्ठ अनुवाद अधिकारी मनीषा दास, स्टेट बैंक आफ इंडिया, इंडियन बैंक, केंद्रीय विद्यालय, बैंक आफ इंडिया, दामोदर घाटी निगम, इंडियन ओवरसीज बैंक, पोस्ट ऑफिस, भारतीय सांख्यिकी संस्थान, नेहरू युवा केंद्र (माय युवा भारत), पंजाब नेशनल बैंक, इंडियन माइंड के संपादक सुनील मंथन शर्मा सहित कई संस्थाओं एवं राजभाषा के अधिकारी शामिल थे.

विज्ञापन
Manoj Kumar

लेखक के बारे में

By Manoj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola