दो बाइकों के आमने-सामने टक्कर, एक की मौत

हीरोडीह थाना क्षेत्र के कोदम्बरी चौक के समीप मंगलवार को दो बाइकों के आमने-सामने टक्कर हो गयी. इस घटना में एक बाइक सवार युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी जबकि दूसरा बाइक सवार घटना स्थल से फरार हो गया.
हीरोडीह थाना क्षेत्र के कोदम्बरी चौक के समीप मंगलवार को दो बाइकों के आमने-सामने टक्कर हो गयी. इस घटना में एक बाइक सवार युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी जबकि दूसरा बाइक सवार घटना स्थल से फरार हो गया. मृतक की पहचान हीरोडीह थाना क्षेत्र के बैरिया गांव निवासी अशोक यादव (30 वर्ष) के रूप में की गयी है. इधर सूचना मिलते ही हीरोडीह पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया. बताया जाता है कि अशोक यादव खोरीमहुआ से वापस अपने घर बैरिया लौट रहा था. तभी विपरीत दिशा से आ रही बाइक सवार ने सीधी टक्कर मारी दी. जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद दूसरा बाइक सवार घटना स्थल से भाग निकला. इस बीच आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस प्रशासन व उसके परिजनों को दी गयी. मामले को ले सामाजिक कार्यकर्ता पवन साव, रामानंद सिंह, सम्पूर्ण सिंह, रामकृष्ण बर्मा, भाजपा नेता कैलाश साव आदि ने प्रशासन से उचित मुआवजा व दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की है. इस बाबत हीरोडीह थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि फिलहाल मामले की तहकीकात की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




