ePaper

जीटी रोड किनारे से ट्रक चोरी

Updated at : 29 Jun 2024 9:51 PM (IST)
विज्ञापन
जीटी रोड किनारे से ट्रक चोरी

डुमरी थाना क्षेत्र के कुलगो के समीप शुक्रवार की रात कार सवार कुछ अपराधियों ने जीटी रोड के किनारे घर के सामने खड़े ट्रक की चोरी कर ली. ट्रक के मालिक ने डुमरी थाना में शिकायत की है. ट्रक चोरी की वारदात हाइवे पर लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गयी.

विज्ञापन

डुमरी थाना क्षेत्र के कुलगो के समीप शुक्रवार की रात कार सवार कुछ अपराधियों ने जीटी रोड के किनारे घर के सामने खड़े ट्रक की चोरी कर ली. ट्रक के मालिक ने डुमरी थाना में शिकायत की है. ट्रक चोरी की वारदात हाइवे पर लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गयी. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की गिरफ्तारी में जुट गयी है. घटना शुक्रवार लगभग 12.30 बजे रात की है. जामतारा निवासी लीलो ठाकुर का ट्रक (संख्या जेएच 02यू 9653) चालक कुलगो निवासी दीपक कुमार शर्मा शुक्रवार की रात अपने घर के सामने खड़ा कर सो गया. रात दो बजे जब उसकी नींद खुली और बाहर आया तो ट्रक गायब मिली. उसने तत्काल मालिक को इसकी सूचना दी. सीसीटीवी फुटेज में बगोदर की ओर से बिना नंबर प्लेट की सफेद रंग की एक कार आकर ट्रक के समीप रुकती है और इससे तीन लोग उतरते हैं. दो लोग ट्रक का गेट खोलकर चढ़ते हैं और ट्रक लेकर बगोदर की ओर चले जाते हैं. थाना प्रभारी प्रिनन ने बताया कि इस संबंध में मिले इनपुट और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस अपराधियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola