चक्कर आने से गिरा कोडरमा का ट्रक चालक, मौत

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 May 2024 11:28 PM

विज्ञापन

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के औद्योगिक एरिया स्थित एक फैक्ट्री के बाहर एक ट्रक चालक की चक्कर आकर गिरने के बाद मौत हो गयी.

विज्ञापन

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के औद्योगिक एरिया स्थित एक फैक्ट्री के बाहर ट्रक खड़ा कर बाहर आते ही आया चक्कर कोडरमा जिले के डोमचांच-करमंडी पथ पर विद्यामान का रहनेवाला था इनामुल हक गिरिडीह. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के औद्योगिक एरिया स्थित एक फैक्ट्री के बाहर एक ट्रक चालक की चक्कर आकर गिरने के बाद मौत हो गयी. मृत ट्रक चालक कोडरमा जिले के डोमचांच-करमंडी पथ पर विद्यामान का रहनेवाला इनामुल हक (57 वर्ष) था. सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की. हालांकि मृतक के परिजनों ने गर्मी के कारण चक्कर आने से मौत होने की बात कह बिना पोस्टमार्टम कराये शव अपने साथ ले गये. मृतक इनामुल हक के जीजा कोडरमा के जलवाबाद निवासी मो. मुमताज ने बताया कि उनका साला इनामुल गुरुवार को बड़बिल से ट्रक पर आयरन लेकर एक फैक्ट्री में खाली करने पहुंचा था. ट्रक को फैक्ट्री के बाहर खड़ा करने के बाद वह जैसे बाहर निकला, उसे चक्कर आ गया और वहीं गिर गया. आनन-फानन में आस-पास के लोगों के सहयोग से इनामुल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. इससे पूर्व परिजन इनामुल को इलाज के लिए एक निजी नर्सिंग होम भी लेकर पहुंचे थे. पुलिस ने इस संबंध में परिजन से लिखित आवेदन ले लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola