ePaper

ट्रक-कार में टक्कर, एक ही परिवार के पांच घायल

Updated at : 01 Aug 2024 11:15 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रक-कार में टक्कर, एक ही परिवार के पांच घायल

बडकीटांड़ मोड़ के समीप सड़क दुघर्टना में एक ही परिवार के पांच व्यक्ति घायल हो गए. ट्रक व कार की जोरदार टक्कर हो गयी.

विज्ञापन

ताराटांड़ थाना क्षेत्र के बडकीटांड़ मोड़ के समीप सड़क दुघर्टना में एक ही परिवार के पांच व्यक्ति घायल हो गए. जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह गिरिडीह-धनबाद मुख्य मार्ग के बड़कीटांड़ मोड़ के समीप ट्रक व कार की जोरदार टक्कर हो गयी. हादसे में एक ही परिवार के पांच व्यक्ति घायल हो गए जिसमें एक बच्चे की हालत गंभीर है. जानकारी के अनुसार कार में सवार लोग गिरिडीह से आसनसोल जा रहे थे. इस बीच स्पंज लोड ट्रक से जोरदार टक्कर हो गयी. घटना के बाद पंडरी के ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची और ग्रामीणों की सहयोग से सभी घायलों को सदर अस्पताल गिरिडीह भेजा. पुलिस ने ट्रक व कार को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है. घायलों में दीनदयाल बर्णवाल, गुड़िया देवी व अन्य शामिल है. सभी का इलाज दुर्गापुर में चल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola