Giridih News :गिट्टी लदा ट्रक और हाइवा जब्त

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :जमुआ-चकाई मुख्य मार्ग पर देवरी थाना क्षेत्र के बरवाडीह मोड़ (गंभारडीह) के पास सेपुलिस के वे गिट्टी लदा ट्रक संख्या जेएच 12जे 7163 व हाइवा संख्या जेएच 12 एन 0511 को पकड़ा. बताया कि चालान पर संदेह होने के कारण दोनों वाहनों को थाना लाया गया है. जिला खनन अधिकारी को इस संबंध में पत्र लिखकर जानकारी मांगी गयी है.

विज्ञापन

जमुआ-चकाई मुख्य मार्ग पर देवरी थाना क्षेत्र के बरवाडीह मोड़ (गंभारडीह) के पास सेपुलिस के वे गिट्टी लदा ट्रक संख्या जेएच 12जे 7163 व हाइवा संख्या जेएच 12 एन 0511 को पकड़ा. थाना प्रभारी सोनू कुमार साहू ने बताया कि पकड़े गये ट्रक व हाइवा के चालक से गिट्टी ढुलाई से संबंधित जो कागजात चालक ने दिया, वह संदिग्ध है. इसके बाद ट्रक व हाइवा को जब्त कर थाना लाया गया. इस मामले में अग्रेतर कार्रवाई के लिए जिला खनन पदाधिकारी को पत्र लिखा गया है. कहा कि पत्र के जवाब के आलोक में आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola