Giridih News :खेत का पानी खेत में ही रोकने की ली शपथ

Updated at : 05 Feb 2025 10:25 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :खेत का पानी खेत में ही रोकने की ली शपथ

Giridih News :पारसनाथ वन प्रक्षेत्र कार्यालय परिसर में बुधवार को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत संचालित झारखंड राज्य जल छाजन मिशन को सफल बनाने को ले कार्यक्रम हुआ.

विज्ञापन

पारसनाथ वन प्रक्षेत्र कार्यालय परिसर में बुधवार को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत संचालित झारखंड राज्य जल छाजन मिशन को सफल बनाने को ले कार्यक्रम हुआ. इसमें प्रभात फेरी निकालने, शपथ गायन करने व गांव का पानी गांव में तथा खेत का पानी खेत में रोकने की शपथ ली गयी. इसके साथ ही केंद्रीय कृषि मंत्री का लाइव प्रसारण भी सुना गया. इसमें वाटर शेड समिति के लोगों ने क्षेत्र में इसका प्रचार करने का निर्णय लिया. बताया गया कि यह कार्यक्रम एक अभियान के तहत किया जाना है. इसमें भूमि व जल के संचयन में वाटर शेड समिति की भूमिका व लक्ष्य को बढ़ाने का टास्क सभी विभागों को मिला है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola