Giridih News :धनवार नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए तीन ने खरीदा नामांकन पर्चा
Author Pradeep kumar
Updated:
विज्ञापन

धनवार नगर पंचायत चुनाव को लेकर शुक्रवार को अध्यक्ष पद के लिए तीन लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा. इनमें पिंटू कुमार, अरविंद कुमार निषाद तथा जितेंद्र रविदास शामिल हैं.
विज्ञापन
इसके साथ ही अब तक अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र खरीदने वाले उम्मीदवारों की संख्या 12 हो गयी है. नामांकन पत्रों की खरीदारी के दौरान अनुमंडल प्रशासन ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत काउंटर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया था. डीसीएलआर सुनील कुमार समेत अन्य अधिकारियों के अनुसार नामांकन पत्रों की बिक्री और दाखिले की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से जारी है. तय कार्यक्रम के अनुसार नामांकन दाखिल करने, संवीक्षा, नाम वापसी तथा मतदान की तिथि तक सभी प्रक्रिया पूरी की जायेगी.
बड़की सरैया में छह ने खरीदा नामांकन पर्चा
नगर निकाय चुनाव के मध्य नजर उम्मीदवारों ने नामांकन के दूसरे दिन बड़की सरैया नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के छह दावेदारों ने नाजीर रशीद कटवाया. जबकि, वार्ड पार्षद के लिए वार्ड एक से छह तक के लिए खोले गये काउंटर से 12 अभ्यर्थियों ने नामांकन पर्चा खरीदा. वहीं वार्ड सात से 12 तक के लिए खोले गए काउंटर से कल 14 लोगों ने नाजीर रशीद कटवाये. इस संबंध में निर्वाची सह अनुमंडल पदाधिकारी संतोष गुप्ता ने बताया कि किसी भी अभ्यर्थियों ने अभी तक नामांकन पर्चा दाखिल नहीं किया है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










