चोरों ने नगदी समेत जेवरात पर किया हाथ साफ, जांच में जुटी पुलिस
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

बगोदर थाना क्षेत्र के हेसला में एक बार फिर से चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है. चोरों ने इस बार मुस्लिम मुहल्ला के एक घर में बुधवार की रात में चोरी की.
विज्ञापन
बगोदर.
बगोदर थाना क्षेत्र के हेसला में एक बार फिर से चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है. चोरों ने इस बार मुस्लिम मुहल्ला के एक घर में बुधवार की रात में चोरी की. हेसला मस्जिद पट्टी निवासी मो. रफीक अंसारी ने बताया कि सुबह चार बजे जब वे उठे तो देखा कि घर का दरवाजा खुला हुआ था, इसके बाद वे नमाज के लिए घर से बाहर निकल रहे थे. इसी दौरान घर के सदस्यों ने बताया कि घर के कमरे का अलमीरा टूटा हुआ है. वहीं घर के एक कमरे का आलमीरा का लॉक टूटा हुआ है और समान बिखरा हुआ है. वहीं इसमें रखे 32 हजार नगद सहित हजारों रुपए मूल्य के आभूषण, मंगटिका, कान की बाली की चोरी हुई है. चोरों ने एक बार फिर छत के सहारे घर में घुस कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है. बता दें कि एक दिन पहले मंगलवार की रात को भी बगोदर थाना क्षेत्र के हेसला और घघरा में दो घरों में पांच लाख के आभूषण समेत नगदी की चोरी हुई थी. इधर बगोदर थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










