Giridih News :सरिया में आज से 13 नवंबर तक दिन में सात घंटे नहीं रहेगी बिजली

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 07 Nov 2025 10:54 PM

विज्ञापन

Giridih News : सरिया क्षेत्र में विभागीय स्तर से विद्युत मेंटनेस कार्य आठ नवंबर से शुरू होगा. यह 13 नवंबर तक चलेगा. इसके कारण आठ से 13 नवंबर तक सरिया बाजार और केशवारी फीडर में दिन में सात घंटे विद्युत सेवा बाधित रहेगी.

विज्ञापन

इसकी जानकारी विभाग के एसडीओ राकेश कुमार ने प्रेस बयान जारी कर दी. बताया कि सरिया बाजार फीडर एवं केशवारी फीडर में विद्युत मेंटेनेंस का कार्य सुबह 10 बजे से शाम के पांच बजे तक चलेगा. इस दौरान बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. बताया कि गर्मी के दिनों में सरिया बाजार में विद्युत व्यवस्था चरमरा जाती है. इसी उद्देश्य से सरिया टाउन फीडर को दो अलग-अलग फीडर में बांटने का भी काम किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola