प्रतिमा विसर्जन के साथ चैती दुर्गापूजा संपन्न
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

गावां : गावां काली मंडा मंदिर प्रांगण में वासंतिक नवरात्र के अंतिम दिन शुक्रवार को प्रतिमा विसर्जन हो गया. शुक्रवार की सुबह नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई दी गयी. इस दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति गीत व जयकारों के साथ मां की प्रतिमा को कंधे पर लेकर नैकी आहार पहुंचे, जहां पंडितों ने वैदिक […]
विज्ञापन
गावां : गावां काली मंडा मंदिर प्रांगण में वासंतिक नवरात्र के अंतिम दिन शुक्रवार को प्रतिमा विसर्जन हो गया. शुक्रवार की सुबह नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई दी गयी. इस दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति गीत व जयकारों के साथ मां की प्रतिमा को कंधे पर लेकर नैकी आहार पहुंचे, जहां पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां की प्रतिमा को विसर्जित करवाया. हरेक वर्ष गावां में चैती दुर्गापूजा के अवसर पर तीन दिवसीय भव्य मेला का आयोजन होता था, पर इस बार कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर लॉकडाउन के कारण मेला आयोजन नहीं किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










