ePaper

Giridih News: कस्तूरबा विद्यालय में नहीं थम रहा चेचक का प्रकोप

Updated at : 22 Nov 2025 11:40 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News: कस्तूरबा विद्यालय में नहीं थम रहा चेचक का प्रकोप

Giridih News: प्रखंड के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में विगत एक सप्ताह से चिकन पॉक्स (चेचक) का प्रकोप जारी है. सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा प्राथमिक जांच भी की गयी है. हालांकि करीब डेढ़ दर्जन बच्चियों को घर भेज दिया गया है.

विज्ञापन

शनिवार को भी तीन संक्रमित बच्चों को घर भेजा गया है. जानकारी के अनुसार पिछले एक सप्ताह से कस्तूरबा विद्यालय गांडेय में कुछ बच्चियों में चिकन पॉक्स के लक्षण देखे गए थे. सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय गांडेय पहुंची तथा स्वास्थ्य जांच की. इसके बाद करीब डेढ़ दर्जन बच्चियों को घर भेज दिया गया. कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की शिक्षिका ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व एक बच्ची में चिकन पोक्स का लक्षण पाया गया था. मामले को लेकर छात्रा को घर भेज दिया गया. दो दिन के बाद विद्यालय के कुछ अन्य बच्चों में चिकन पॉक्स के लक्षण पाए गए, जिन्हें स्वास्थ्य जांच के बाद घर भेजा गया. चिकन पॉक्स के लक्षण को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी गयी. सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय पहुंची एवं बच्चियों की स्वास्थ्य जांच की. बताया कि शनिवार को भी तीन बच्चियों को घर भेजा गया है. कहा कि बच्चियों को होमियोपैथिक दवा के साथ अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं दी जा रही हैं. एहतियात के तौर पर स्कूल को सेनेटाइज कर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAYANK TIWARI

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

MAYANK TIWARI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola