ePaper

मारपीट में घायल वृद्ध ने इलाज के दौरान दम तोड़ा

Updated at : 27 Jul 2024 11:27 PM (IST)
विज्ञापन
मारपीट में घायल वृद्ध ने इलाज के दौरान दम तोड़ा

खुटरीबाद गांव में बिचड़ा चराने के सवाल पर हुए विवाद के बाद मारपीट में घायल वृद्ध ने इलाज के दौरान शुक्रवार को रांची में दम तोड़ दिया. वृद्ध की मौत के बाद गांव में तनाव है.

विज्ञापन

खुटरीबाद गांव में बिचड़ा चराने के सवाल पर हुए विवाद के बाद मारपीट में घायल वृद्ध ने इलाज के दौरान शुक्रवार को रांची में दम तोड़ दिया. वृद्ध की मौत के बाद गांव में तनाव है. बताया जाता है कि विगत 15 जुलाई को जागेश्वर यादव गांव में खेत की ओर मवेशी चरा रहा था. गांव के ही बासुदेव यादव ने उस पर धान का बिचड़ा चरा देने का आरोप लगाते हुए उसकी पिटाई कर दी थी. घायल जागेश्वर के पुत्र दिनेश यादव ने थाना में आवेदन देकर बासुदेव दास पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया था. आवेदन के आधार पर थाना में कांड (संख्या 103/24) दर्ज किया गया. जागेश्वर को गिरिडीह में इलाज कराया गया, लेकिन उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजनों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रांची ले गये, जहां उसने शुक्रवार को दम तोड़ दिया. वृद्ध की मौत के बाद गांव में तनाव की सूचना पर बेंगाबाद पुलिस पहुंची. पुलिस स्थिति पर नजर रख रही है. पोस्टमार्टम के बाद शव को गांव लाकर अंतिम संस्कार किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola