Giridih News :झारखंडधाम में विधायक ने किया महाशिवरात्रि मेले का उद्घाटन

Updated at : 26 Feb 2025 10:52 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :झारखंडधाम में विधायक ने किया महाशिवरात्रि मेले का उद्घाटन

Giridih News :सूबे के प्रमुख पर्यटन स्थल झारखंडधाम में महाशिवरात्रि मेला का उद्घाटन विधायक डॉ मंजू कुमारी ने बुधवार की सुबह किया. इस अवसर पर दो हाइमास्ट लाइट का भी उद्घाटन उन्होंने किया. महाशिवरात्रि को लेकर मेला परिसर के बाहर आधा किमी की परिधि में लोगों की भीड़ लगी थी.

विज्ञापन

सूबे के प्रमुख पर्यटन स्थल झारखंडधाम में महाशिवरात्रि मेला का उद्घाटन विधायक डॉ मंजू कुमारी ने बुधवार की सुबह किया. इस अवसर पर दो हाइमास्ट लाइट का भी उद्घाटन उन्होंने किया. महाशिवरात्रि को लेकर मेला परिसर के बाहर आधा किमी की परिधि में लोगों की भीड़ लगी थी. मेले में विधि व्यवस्था को संभालने के लिए खोरीमहुआ के एसडीएम अनिमेष रंजन, एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद, जमुआ के बीडीओ अमल जी, सीओ संजय कुमार पांडेय, हीरोडीह थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार अग्रवाल, जमुआ इंस्पेक्टर रोहित कुमार, जमुआ थाना प्रभारी मणिकांत कुमार समेत अन्य झारखंडधाम में कैंप किये हुए थे. शिवगंगा से लेकर मंदिर परिसर तक लोग खचाखच भरे हुए थे. मुख्य मार्ग के दोनों तरफ दुकानें लगा दी गई थीं. मेले में मौत का कुंआ आकर्षण का केंद्र बना रहा. इसके अलावा इलेक्ट्रिक झूला, जादूगर के खेल एवं लोहे से बने औजारों व उपकरणों की दुकानें लगी हुई हैं. मौके पर मुखिया आशुतोष कुशवाहा, पंसस झरि महतो, जेई उत्तम कुमार, हिमांशु सिंह, सुशांत शेखर, नरेश कुमार, संदीप कुमार, सुमन कुमार यादव, गिरधारी महतो, खुर्शीद आलम, सविता कमारी, नेनु कुमारी, इशा कुमारी, नित्यानंद चौधरी, पंकज पंडा सहित कई लोग शामिल थे.

झारखंडधाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

महाशिवरात्रि के अवसर पर बाबा मंदिर झारखंडधाम में आस्था का सैलाब उमड़ा. बुधवार की सुबह मंदिर का पट खुलते ही श्रद्धालुओं के जयकारे आसपास गूंजने लगा. मेला को लेकर पुलिस के जवानों को तैनात किया गया था. बाबा के गर्भगृह की देखरेख हीरोडीह थाना प्रभारी धर्मेंद्र अग्रवाल स्वयं कर रहे थे. श्रद्धालुओं को बाबा मंदिर आने के लिए शिवगंगा से ही दो लाइन लगायी गयी थी, ताकि एक से पुरुष तथा दूसरे से महिला मंदिर तक आसानी से मंदिर पहुंचकर जलार्पण कर सकें. बाबा मंदिर के अलावा मंदिर प्रांगण स्थित पार्वती, हनुमान, काली, सरस्वती, विश्वकर्मा, पंचमुखी महादेव सहित अन्य मंदिरों में भक्तों ने पूजा अर्चना की. रात में शिव विवाह निकाली गयी. मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेश पंडा व मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुभाष पंडा ने बताया कि भोले बाबा के विवाह पर मंदिर के सभी पुरोहित गर्भ गृह में मौजूद थे. दो दिवसीय मेले को लेकर पुलिस तैनात है. खोरीमहुआ के एसडीएम अनिमेष रंजन, बीडीओ अमल कुमार, सीओ संजय पांडेय समेत अन्य अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola