Giridih News :किसी को बचाने के लिए निर्दोषों पर कार्रवाई हुई तो होगा आंदोलन : शिक्षक संघ

Updated at : 02 Mar 2025 12:30 AM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :किसी को बचाने के लिए निर्दोषों पर कार्रवाई हुई तो होगा आंदोलन : शिक्षक संघ

Giridih News :गिरिडीह शिक्षक समन्वय समिति की बैठक झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के संघ भवन में हुई. बैठक झारखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में जैक के प्रश्न पत्रों के लीक होने और शिक्षकों से स्पष्टीकरण पूछे जाने के मामले को लेकर चर्चा की गयी.

विज्ञापन

मामला जैक के पेपर लीक का

गिरिडीह शिक्षक समन्वय समिति की बैठक झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के संघ भवन में हुई. बैठक झारखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में जैक के प्रश्न पत्रों के लीक होने और शिक्षकों से स्पष्टीकरण पूछे जाने के मामले को लेकर चर्चा की गयी. कहा गया कि प्रश्न पत्र की सुरक्षा और गोपनीयता की जवाबदेही मुख्य सड़क पर खड़े ट्रक से उतारकर प्रश्न पत्र को स्टांग रूम तक पहुंचाने वाले जिम्मेदार लोगों को थी. समन्वय समिति में इस बात पर भी चर्चा की गयी कि स्ट्रांग रूम में प्रतिनियुक्त शिक्षकों को प्रश्न पत्रों के तिथिवार, प्रखंडवार और केंद्रवार संधारण के लिए प्रतिनियुक्त किया गया था. ढुलाई के दौरान प्रश्न पत्र की चोरी हो जाने के मामले को लेकर कहीं भी शिक्षक दोषी नहीं है. साथ ही कहा गया कि स्ट्रांग रूम में ना ही सीसीटीवी की व्यवस्था थी और ना ही लाइट की कोई वैकल्पिक व्यवस्था की गयी थी. बताया गया कि स्ट्रांग रूम के प्रभारी राहुल चंद्र थे, जिनके निर्देश पर सभी 10 प्रतिनियुक्त शिक्षक प्रश्न पत्रों का संधारण कर रहे थे. समन्वय समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि पूरी निष्ठा, ईमानदारी और लगन के साथ शिक्षकों ने अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया है. इतना ही नहीं, तिसरी प्रखंड के अग्रवाला प्लस टू हाइस्कूल के केंद्राधीक्षक से स्पष्टीकरण पूछे जाने को लेकर भी संघ ने आपत्ति दर्ज करायी है. कहा है कि उनकी भी संलिप्तता प्रश्न पत्र लीक में नहीं रही है. क्योंकि प्रश्न पत्र परीक्षा के तीन-चार दिन पूर्व ही वायरल हो चुका था. साथ ही यह भी चर्चा हुई कि प्रश्न पत्र के लीक होने से विद्यार्थियों को भी हानि हुई है. यह छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है. समिति के पदाधिकारियों ने मांग किया है कि दोषी लोगों के विरूद्ध कार्रवाई सुनिश्चित हो, लेकिन इस दौरान यह भी ध्यान रखी जाये कि कोई निर्दोष फंसे नहीं और दोषी बचे नहीं. समिति ने कहा है कि यदि किसी को बचाने के लिए निर्दोषों पर कार्रवाई की गयी तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे.

ये थे मौजूद

बैठक में झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बासुकीनाथ राय, प्रधान महासचिव मैनेजर प्रसाद सिंह, जयदेव प्रसाद सिंह, झारखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह, दीपक कुमार, मुफस्सिल लिपिक मोर्चा के प्रांतीय संयोजक विकास कुमार सिन्हा, परमानंद महतो, प्लस टू शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, मिथुन राज, राजेश कुमार, रविकांत चौधरी, सुदीप कुमार, संत कुमार लाल, झारोटेफ के जिलाध्यक्ष मुन्ना कुशवाहा, अनुज कुमार, कार्तिक प्रसाद समेत कई संघों के पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola