Giridih News :बरहमसिया मोड़ पर लगी हाइ मास्ट लाइट 17 वर्ष बाद भी नहीं जली
Updated at : 26 Feb 2025 11:41 PM (IST)
विज्ञापन

बिरनी प्रखंड मुख्यालय के मुख्य गेट व बरहमसिया चौक के पास लगी हाइ मास्ट लाइट शोभा की वस्तु बनकर 17 वर्षो से खड़ी है. बावजूद अब तक किसी भी स्थानीय जनप्रतिनिधि या समाजसेवी द्वारा इसे चालू कराने का प्रयास नहीं किया गया. इस कारण रात में पलौंजिया बाजार व बरहमसिया चौक को मिलनेवाली दूधिया रोशनी गायब होकर खुद अंधेरे में खड़ी है.
विज्ञापन
15 लाख रुपये की लागत से तत्कालीन विधायक बिनोद सिंह ने लगवायी थी लाइट
बिरनी प्रखंड मुख्यालय के मुख्य गेट व बरहमसिया चौक के पास लगी हाइ मास्ट लाइट शोभा की वस्तु बनकर 17 वर्षो से खड़ी है. बावजूद अब तक किसी भी स्थानीय जनप्रतिनिधि या समाजसेवी द्वारा इसे चालू कराने का प्रयास नहीं किया गया. इस कारण रात में पलौंजिया बाजार व बरहमसिया चौक को मिलनेवाली दूधिया रोशनी गायब होकर खुद अंधेरे में खड़ी है. बता दें कि तत्कालीन विधायक बिनोद कुमार सिंह की पहल पर उक्त दोनों जगहों पर 15 लाख रुपये खर्च कर वर्ष 2007 में हाइमास्ट लाइट लगायी गयी थी. इसे लगाने के दौरान कहा गया था कि इस लाइट के लगने से प्रखंड मुख्यालय व उसके इर्द गिर्द बसी दुकानों व आते जाते लोगों को रोशनी मिलेगी और छोटी-बड़ी घटनाओं पर अंकुश लगेगा. स्थानीय चौक चौराहों के दुकानदारों में काफी खुशी देखने को मिली थी, लेकिन लगभग 15 दिनों के बाद बिजली विभाग द्वारा जोड़े गए टांसफाॅर्मर में अत्यधिक लोड लेने व खराबी आ जाने की बात कहकर कनेक्शन काट दिया गया. कहा गया कि इसके लिए अलग ट्रांसफाॅर्मर लगाने की जरूरत है, उसके बाद पुनः चालू कराने का प्रयास किया गया तो हाइ मास्ट लाइट का बिल कौन भरेगा. इसी परेशानी को देखते हुए बिजली कनेक्शन को नहीं जोड़ा गया. इसके बाद से आज तक दोनों हाइमास्ट लाइट शोभा बनकर खड़ी है.बोले ग्रामीण व दुकानदार
स्थानीय ग्रामीण व दुकानदार निरंजन वर्मा, रणजीत मोदी, उत्तम साव, मनोज साव, गुरुदेव साव, प्रिंस कुमार, छत्रधारी रविदास समेत कई लोगों ने कहा कि लाइट लगाने के दौरान जो सपना स्थानीय लोगों को दिखाया गया था वह सपना 17 वर्ष बीत जाने के बाद भी पूरा नहीं हो सका. इसका मुख्य जिम्मेदार यहां के स्थानीय जनप्रतिनिधि व बिजली विभाग के अधिकारी हैं, जिनके द्वारा कभी इसे चालू कराने का प्रयास नहीं किया गया. कहा कि पूजा त्योहार में लोग चंदा कर जेनरेटर से लाइट को जलाते हैं और फिर यह बंद ही रहता है. हमलोग उपायुक्त से मांग करते हैं कि इसे संज्ञान में लेकर दोनों लाइट को चालू कराए ताकि इसका लाभ लोगों को मिल सके. कहा हाइमास्ट जलने से काफी सुविधा होगी. इस विभाग जल्द ध्यान दे.चालू कराने का होगा प्रयास : अभियंता
बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता सीएम शर्मा ने कहा कि उनका यहां नया पदस्थापन हुआ है. उन्हें इसकी जानकारी नहीं है. जांच कराकर इसे चालू कराने का प्रयास किया जायेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




