Giridih News :देवपहाड़ी में गुरुकुल का किया गया शिलान्यास

Updated at : 28 Feb 2025 12:08 AM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :देवपहाड़ी में गुरुकुल का किया गया शिलान्यास

महाशिवरात्रि के अवसर पर देवरी प्रखंड के देवपहाड़ी में गुरुकुल का शिलान्यास किया गया. मठ के महंत गौरवानंद जी महाराज के नेतृत्व में बाबा जगन्नाथ गुरुकुलम संस्कृत विद्यालय के नाम से गुरुकुल संचालित होगा. शिलान्यास भारत Giridih News :साधु समाज के महामंत्री केशवानंद जी महाराज, जमुआ की विधायक डॉ मंजू कुमारी, पाकुड़ के एलआरडीसी विकास त्रिवेदी व चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजेश दुबे ने किया.

विज्ञापन

जगन्नाथ गुरुकुलम संस्कृत विद्यालय के नाम से होगा संचालन

महाशिवरात्रि के अवसर पर देवरी प्रखंड के देवपहाड़ी में गुरुकुल का शिलान्यास किया गया. मठ के महंत गौरवानंद जी महाराज के नेतृत्व में बाबा जगन्नाथ गुरुकुलम संस्कृत विद्यालय के नाम से गुरुकुल संचालित होगा. शिलान्यास भारत साधु समाज के महामंत्री केशवानंद जी महाराज, जमुआ की विधायक डॉ मंजू कुमारी, पाकुड़ के एलआरडीसी विकास त्रिवेदी व चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजेश दुबे ने किया. केशवानंद जी महाराज ने कहा कि शीघ्र ही गुरुकुल की शुरुआत की जायेगी.

सौ विद्यार्थियों के पढ़ाने की होगी व्यवस्था

इसमें सौ विद्यार्थियों को वेद, उपनिषद, गीता, रामायण, व्याकरण, साहित्य के साथ साथ अंग्रेजी, गणित व कंप्यूटर की शिक्षा दी जायेगी. क्रिकेट व योग की भी शिक्षा बच्चों को मिलेगी. बच्चों के लिए आवास व भोजन व जरूरत की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध करवायी जायेगी. कहा कि भारतीय संस्कृति और वैदिक धर्म के संस्कार का यहां अभाव है. इस क्षेत्र में धार्मिक लोग रहते हैं, लेकिन धर्म का मर्म व दार्शनिक रूप क्या है, इसकी जानकारी नहीं है. जीवन कैसे जिया जाये, छोटी छोटी बुराइयों से कैसे मुक्त रहें, यह नहीं जानते हैं. यहां के लोगों में शराब पीने व मांस खाने की आदत है. इसे दूर करने में समय लगेगा. गुरुकुल के माध्यम से इसकी पहल की जायेगी. मौके पर जिप सदस्य विनय शर्मा, मुखिया प्रतिनिधि सच्चिदानंद राय, आचार्य शिवनंदन पांडेय, समाजसेवी बसंत तिवारी, सुरंजन सिंह, विष्णुकांत पाठक, सहदेव शर्मा, उदय राय, किशोरी राय, वचन पांडेय, अशोक पंडा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola