Giridih News :वन विभाग की टीम ने अवैध आरा मिल ध्वस्त किया
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 05 Dec 2025 11:03 PM
Giridih News :पारसनाथ वन प्रक्षेत्र के खुखरा बीट अंतर्गत बदगावां के अवैध आरा मिल में शुक्रवार को वन विभाग की टीम ने छापेमारी की. आरा मिल को सील कर दिया लिया.
मौके पर से भारी मात्रा में लकड़ी भी जब्त की गयी. बताया गया कि शुक्रवार को वन विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर अंतर्गत बदगावां में संचालित अवैध आरा मील में कार्रवाई की है. टीम ने बदगावां में संचालित अवैध आरा मिलों को जेसीबी लगाकर ध्वस्त कर दिया. कार्रवाई से लकड़ी माफिया के बीच हड़कंप मच गया. छापामारी के दौरान अवैध लकड़ी व मशीन भी जब्त किया गया. टीम में रेंजर एसके रवि, वनपाल पंकज कुमार, जूलियस मुर्मू, वनरक्षी राजदीप ठाकुर, संजय पंडित, गौतम राय, अशोक कुमार, बीरेंद्र कुमार शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










