Giridih News :हाइटेंशन तार की चपेट में आने से लगी आग

Updated:
विज्ञापन
Giridih News :हाइटेंशन तार की चपेट में आने से लगी आग

Giridih News :बगोदर थाना क्षेत्र के दोंदलो में पुआल लदा पिकअप वैन बिजली हाइटेंशन चार की चपेट में आ गया. इससे हजारों रुपये के पुआल जलकर राख हो गया.

विज्ञापन

चालक पिकअप वैन को एक तालाब की ओर तेज गति लेकर गया और खड़ाकर भाग गया. इस दौरान वहां पर मौजूद लोग आग बुझाने में लग गये. लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया. वहीं, पिकअप वैन को जलने से बचाया गया. मुखिया तुलसी महतो ने बताया कि बगोदर थाना क्षेत्र के दोंदलो के खारीटोंगरी स्कूल के समीप 11 हजार का तार झूल रहा था. पिकअप वैन में पुआल लोडकर अपने गंतव्य की ओर जा रहा था. स्कूल के समीप तार पुआल में सट गया और फिर आग लग गयी. मुखिया ने झूल रहे 11 हजार जर्जर तार को दुरुस्त कराने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Pradeep Kumar

लेखक के बारे में

By Pradeep Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola