Giridih News :प्रेमी युगल को परिजनों ने जमुआ चौक पर पकड़ा

Updated at : 03 Mar 2025 11:14 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :प्रेमी युगल को परिजनों ने जमुआ चौक पर पकड़ा

Giridih News :जमुआ चौक पर सोमवार की दोपहर देवरी के प्रेमी युगल को परिजनों ने पकड़ लिया. प्रेमी युगल भागने की तैयारी कर रहा था. इस दौरान प्रेमिका की मां उसकी खोजबीन करते हुए जमुआ बाजार पहुंची और अपनी पुत्री को पकड़ लिया.

विज्ञापन

जमुआ चौक पर सोमवार की दोपहर देवरी के प्रेमी युगल को परिजनों ने पकड़ लिया. प्रेमी युगल भागने की तैयारी कर रहा था. इस दौरान प्रेमिका की मां उसकी खोजबीन करते हुए जमुआ बाजार पहुंची और अपनी पुत्री को पकड़ लिया. इस दौरान उसकी नाबालिग पुत्री ने अपने प्रेमी के साथ भागने का प्रयास किया. हो हंगामे को देखते हुए लोगों की भीड़ जमा हो गयी. इस दौरान जमुआ चौक पर अफरातफरी का माहौल रहा. सूचना पर जमुआ थाना प्रभारी सदल-बल चौक पर पहुंचे और प्रेमी युगल के साथ प्रेमिका की मां को थाना ले गये. थाना प्रभारी पूरे मामले की जांच कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola