Giridih News :वन विभाग की नोटिस पर स्वत: हटाया अतिक्रमण

Updated:
विज्ञापन
Giridih News :वन विभाग की नोटिस पर स्वत: हटाया अतिक्रमण

गावां वन विभाग की टीम बुधवार को किशनपुर में वन भूमि पर बने एक घर को हटाने के लिए पहुंची. लेकिन, टीम के पहुंचने से पहले अतिक्रमण हटा लिया गया था.

विज्ञापन

वन विभाग ने 4 मई को अतिक्रमण हटाने का नोटिस जारी किया गया था. बुधवार को वन विभाग की टीम गावां पुलिस और मजिस्ट्रेट के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंची, लेकिन बना हुआ स्ट्रक्चर टूटा हुआ मिला. उक्त स्थल की मापी कर अतिक्रमण नहीं करने की सख्त हिदायत दी गयी.

अन्य जगहों पर भी होगी कार्रवाई

रेंजर अनिल कुमार ने कहा कि जहां भी वन विभाग की जमीन का अतिक्रमण किया गया है, उसे शीघ्र ही हटाया जायेगा. अतिक्रमण करने वाले स्वयं भूमि खाली कर दें, अन्यथा जबरन अतिक्रमण हटाया जायेगा. वहीं, विभागीय कार्रवाई भी की जायेगी.

विज्ञापन
Pradeep Kumar

लेखक के बारे में

By Pradeep Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola