पीएम के नेतृत्व में देश विकास की दिशा में अग्रसर : लक्ष्मण
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 May 2024 11:24 PM
धनवार के बरजो स्थित भाजपा कार्यालय में रविवार को भाजपा नेता पूर्व आईजी लक्ष्मण प्रसाद सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आसन्न लोकसभा चुनाव को लेकर मंत्रणा की.
राजधनवार. धनवार के बरजो स्थित भाजपा कार्यालय में रविवार को भाजपा नेता पूर्व आईजी लक्ष्मण प्रसाद सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आसन्न लोकसभा चुनाव को लेकर मंत्रणा की. श्री सिंह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की दिशा में अग्रसर है. कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए मोदी को बड़ी जीत दिलाना सभी का दायित्व है. उन्होंने चार सौ पार का नारा दिया है. इसके लिए सभी को संकल्प के साथ चुनाव कार्य में लग जाने की जरूरत है. श्री सिंह धनवार विधान सभा क्षेत्र के मायाराम टोला, पांडेयडीह, मसनोडीह, दरियाडीह आदि जगहों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया. कहा कि मोदी ने गरीबों के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारा है. महिलाओं के विकास और सम्मान के लिए हर घर शौचालय, उज्ज्वला गैस योजना, हर गरीब परिवार के लिए प्रति माह प्रति व्यक्ति पांच किलो मुफ्त अनाज सहित विभिन प्रकार की योजनाएं लागू हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










