Giridih News :सिहोडीह में विवाह समारोह में वर-वधू पक्ष भिड़े, थाना पहुंचा मामला

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 05 Dec 2025 10:58 PM

विज्ञापन

Giridih News :मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह में गुरुवार की रात एक शादी समारोह में अचानक विवाद गहरा गया. मामला इतना बढ़ा कि आधी रात को हुए हंगामा के बाद मामला सुबह-सुबह थाना पहुंच गया. लड़का और लड़की दोनों पक्ष के लोग बड़ी संख्या में थाना पहुंचकर आपस में उलझ गए जिससे माहौल और भी गर्म हो गया.

विज्ञापन

हालांकि सिहोडीह के पूर्व मुखिया संदीप शर्मा और मुफस्सिल थाना पुलिस की समझदारी से स्थिति को शांत कराया गया. काफी देर की समझाइश के बाद दोनों पक्षों को वापस भेजा गया और तय हुआ कि शादी बिना किसी देरी के पूरी कराई जाएगी. इसके बाद दोनों परिवार कोलडीहा स्थित एक मंदिर पहुंचे, जहां शांत माहौल में शादी संपन्न करायी गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार बारात गोमो से सिहोडीह पहुंची थी. वरमाला तक माहौल बिल्कुल सामान्य था. लेकिन, मामला मड़वा की रस्म तक आते-आते बिगड़ गया. इसके बाद देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्ष सुबह सुबह ही थाना पहुंच गए. थाना में हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने कार्रवाई की और पूर्व मुखिया संदीप शर्मा ने मध्यस्थता करायी. दोनों पक्षों में सुलह हो गया.

शादी के बाद पुनः आशीर्वाद लेने पहुंचे थाना, पुलिस अधिकारियों ने दिया आशीष

समझौता होते ही पुलिस ने पहल करते हुए दोनों पक्षों को पास ही स्थित कोलडीहा के मंदिर भेजा जहां शांत वातावरण में पंडितों की उपस्थिति में शादी संपन्न करायी गयी. मंदिर परिसर में माहौल एक बार फिर खुशियों से भर गया और रस्मों के बीच वर-वधू ने एक-दूसरे के संग सात फेरे लिए. शादी पूरी होने के बाद नवविवाहित जोड़ा अपने परिजनों के साथ पुनः मुफस्सिल थाना पहुंचा. नवदंपत्ति ने थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो, अन्य अधिकारियों तथा उपस्थित लोगों से आशीर्वाद लिया. पुलिस अधिकारियों ने भी उन्हें दीर्घ, सुखी एवं सम्मानित दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola