Giridih News :सासाराम स्टेशन के पास मिला तिसरी के युवक का शव
Updated at : 26 Feb 2025 11:00 PM (IST)
विज्ञापन

Giridih News :सासाराम रेलवे स्टेशन के पास जीआरपी ने संदेहास्पद स्थिति में ट्रेन से कटे एक युवक शव बुधवार को बरामद किया. शव की पहचान तिसरी प्रखंड के लोकाय नयनपुर थाना क्षेत्र के पनियाय गांव निवासी सुकरा किस्कू के 24 वर्षीय पुत्र अनिल किस्कू के रूप में हुई.
विज्ञापन
दिल्ली के लिए निकला था पनियाय गांव का अनिल
सासाराम रेलवे स्टेशन के पास जीआरपी ने संदेहास्पद स्थिति में ट्रेन से कटे एक युवक शव बुधवार को बरामद किया. शव की पहचान तिसरी प्रखंड के लोकाय नयनपुर थाना क्षेत्र के पनियाय गांव निवासी सुकरा किस्कू के 24 वर्षीय पुत्र अनिल किस्कू के रूप में हुई. मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है. जानकारी के अनुसार अनिल दिल्ली में मजदूरी करता था. कुछ दिनों पहले वह पनियाय स्थित अपने घर आया था. इसके बाद मंगलवार को अनिल ट्रेन से पुनः दिल्ली जा रहा था, लेकिन वह दिल्ली नहीं पहुंच सका. रास्ते में ही उसकी संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी. परिजनों ने बताया कि बुधवार की सुबह सासाराम की पुलिस ने फोन किया कि अनिल किस्कू की ट्रेन से कटने से मौत हो गयी है. उसका शव सासाराम अस्पताल में है. जानकारी मिलते ही अनिल की पत्नी, मां व अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. सूचना पर गांव में मातम पसर गया. अनिल के परिजन और कुछ ग्रामीण शव को लाने सासाराम के लिए रवाना हो गये हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




