Girirdih News :अतिक्रमण हटाने को ले प्रशासन ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम

Updated at : 24 Feb 2025 11:30 PM (IST)
विज्ञापन
Girirdih News :अतिक्रमण हटाने को ले प्रशासन ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम

Girirdih News :बगोदर में अतिक्रमण को हटाने के लिए प्रशासन गंभीर है. बगोदर-सरिया के एसडीएम अनुमंडल पदाधिकारी संतोष गुप्ता के निर्देश पर अधिकारियों ने सोमवार को पूरे बगोदर बाजार में घूम-घूमकर अतिक्रमणकारियों को 24 घंटे में अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम दिया गया है.

विज्ञापन

बगोदर में अतिक्रमण को हटाने के लिए प्रशासन गंभीर है. बगोदर-सरिया के एसडीएम अनुमंडल पदाधिकारी संतोष गुप्ता के निर्देश पर अधिकारियों ने सोमवार को पूरे बगोदर बाजार में घूम-घूमकर अतिक्रमणकारियों को 24 घंटे में अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम दिया हया है. अतिक्रमण नहीं हटाने पर प्रशासन के द्वारा बुलडोजर भी चलाने की बात कही गयी. इससे अतिक्रमणकारियों में हडकंप है. बता दें कि बगोदर-सरिया रोड, बगोदर बस पड़ाव परिसर के मुख्य द्वार से लेकर बगोदर बाजार, टाउन हॉल के पास, बगोदर थाना के मुख्य गेट, नेहरू स्मारक स्थल पर फुटपाथ दुकानदारों ने अतिक्रमण किया है. इससे फोर लेन वाली पुरानी जीटी रोड एक गली के रूप में तब्दील हो गयी है. सड़क दुर्घटनाओं में कई लोगों की मौत हो चुकी है. कई अतिक्रमणकारी अपनी दुकान के सामने से दूसरों को दुकान देकर किराया वसूली रहे हैं. अभियान में सीओ मुरारी नायक व बगोदर पुलिस के अधिकारी शामिल थे.

क्षेत्र में बढ़ गया अतिक्रमण कारियों का मनोबल, होगी कार्रवाई : सीओ

सीओ मुरारी नायक ने बताया कि अतिक्रमणकारियों का मनोबल बढ़ा हुआ है. सोमवार को उन्हें 24 घंटे के भीतर अतिक्रमण हटाने की बात कही गयी है. अतिक्रमण नहीं हटाये जाने पर बुलडोजर चलाया जायेगा. कहा कि बगोदर बस पड़ाव में जो पूर्व में सब्जी विक्रेताओं के लिए जो शेड बनाया गया है. उसकी साफ- सफाई कर जिनका आवंटन हैं, उन्हें वहां शिफ्ट कराया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola