Giridih News :आरोपी को बिहार से गिरफ्तार कर जेल भेजा

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

देवरी पुलिस ने फरार आरोपी बिहार के चंद्रमनडीह थाना क्षेत्र के गादि सिलफरी गांव के उदय वर्मा उर्फ उदयशंकर वर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. वह दो वर्षों के बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा.

विज्ञापन

देवरी थाना कांड संख्या 55/23 के अभियुक्त बिहार के चंद्रमनडीह थाना क्षेत्र के गादि सिलफरी गांव के उदय वर्मा उर्फ उदयशंकर वर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया. देवरी थाना प्रभारी सोनू कुमार साहू ने बताया कि इस मामले की सूचक दुलारी देवी ग्राम ढेंगाडीह ने थाना में आवेदन देकर गिरफ्तार आरोपी समेत छह लोगों पर एक षड्यंत्र रच कर पहली पत्नी के रहते उसके पति की दूसरी शादी करवा देने का आरोप लगाया था. शिकायत पर महिला के पति, सौतन समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन