Giridih News: बीएनएस डीएवी पब्लिक स्कूल में मना शिक्षक दिवस
Author Mayank tiwari
Updated:
विज्ञापन

Giridih News: प्राचार्य ने छात्रों से कहा कि शिक्षक एक कुम्हार की भांति छात्रों में एक सुंदर आकृति प्रदान करते हैं. शिक्षक अपने प्राप्त ज्ञान के आधार पर अपने उत्कृष्ट कार्यों के माध्यम से समाज को उन्नत बनाते हैं.
विज्ञापन
सिरसिया स्थित बीएनएस डीएवी पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस उल्लास के साथ मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य सचिन गर्ग ने की. उन्होंने देश के प्रथम उपराष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इसके बाद बच्चों ने शिक्षकों को समर्पित एक से बढ़कर एक नृत्य, गीत, कविता की प्रस्तुत कर मन मोह लिया.
प्राचार्य ने छात्रों को किया संबोधित
प्राचार्य ने छात्रों से कहा कि शिक्षक एक कुम्हार की भांति छात्रों में एक सुंदर आकृति प्रदान करते हैं. शिक्षक अपने प्राप्त ज्ञान के आधार पर अपने उत्कृष्ट कार्यों के माध्यम से समाज को उन्नत बनाते हैं. दूरदर्शी अभिभावक विद्यालय को बेहतर से बेहतर बनाने के लिए दिशा निर्देशित करें, या उन्हें कोई समस्या हो तो विद्यालय आकर रखें. हम और आप मिलकर इसका समाधान करेंगे. अभिभावकों के सुझाव का विद्यालय स्वागत करता है. उन्होंने शिक्षकों को भी इस अवसर पर शुभकामना दी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










