Giridih News :सरिया में 150 से 300 रुपये में बिक रहा सूप-डाला

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :लोक आस्था का महापर्व छठ शनिवार को नहाय खाय के साथ शुरू होगा.चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व को लेकर तैयारी अंतिम चरण में है. लोग छठ में लगने वाली पूजन सामग्री की खरीदारी में लगे हुये हैं.

विज्ञापन

इस महापर्व में भगवान सूर्य को अर्घ्य प्रदान करने के लिए परंपरा के अनुसार बांस के बने सूप, दौरा, डाला का प्रयोग किया जाता है. महापर्व को लेकर बांस से बनी इन वस्तुओं की मांग बढ़ गयी है. इससे बनाने वालों का कारोबार बढ़ गयी है. बाजार भी बांस से बनी टोकरियों से सज गयी हैं. इसकी बिक्री भी खूब हो रही है. पीतल से बने शुभ व डाला को भी श्रद्धालु बढ़-चढ़कर खरीद रहे हैं. सरिया बाजार में सूप 150 से लेकर 180 रुपये, जबकि छोटा डाला 80 से लेकर 120 रूपये, बड़ा डाला 250 रुपये से 300 रुपये में बिक रहे हैं. महापर्व को लेकर पूजन सामग्रियों की कीमतों में भारी वृद्धि के बावजूद व्रती उत्साहपूर्वक इनकी खरीदारी कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola