Giridih News :चार आरोपित को पुलिस ने भेजा जेल

Updated:
विज्ञापन
Giridih News :चार आरोपित को पुलिस ने भेजा जेल

Giridih News :पचंबा थाना की पुलिस ने बाइक चोरी के एक संगठित गिरोह का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की सात बाइक बरामद की है. आरोपितों में पचंबा थाना क्षेत्र के तेलोडीह का मो अहसान अंसारी, नावाटांड़ का मो ताज, तेलोडीह गांधी मैदान का मकबूल अंसारी और पिपराटांड़ का अयूब अंसारी शामिल हैं. के रूप में हुई है. बताया गया कि शुक्रवार को पचंबा थाना पुलिस कल्याणडीह इलाके में वाहन जांच अभियान चला रही थी. इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक मो अहसान अंसारी व मो ताज को गिरफ्तार किया गया था. उन्होंने पूछताछ में बाइक चोरी में संलिप्तता स्वीकार की.

मकबूल और अयूब खपाते थे चोरी की बाइक

पूछताछ में उन्होंने बताया कि चोरी की गई बाइकों को मकबूल और अयूब खपाते थे. उनकी निशानदेही पर पुलिस ने शुक्रवार देर रात छापेमारी अभियान चलाकर दोनों को गिरफ्तार किया. उनके पास से चोरी तीन बाइक बरामद हुई. आरोपितों ने बताया कि इशरत गिरोह का मास्टरमाइंड है, जो बाइक चोरी की योजना बनाता था.

मास्टर माइंड फरार

सूचना के आधार पर पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार पुलिस टीम के साथ पचंबा सब्जी मंडी स्थित इशरत के घर छापेमारी करने पहुंचे, लेकिन पुलिस के आने की भनक लगते ही वह फरार हो गया. हालांकि, उसके घर से पुलिस ने तीन और चोरी की बाइक बरामद की है. पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि फरार आरोपी की गिरफ्तार के लिए छापेमारी की जा रही है.

विज्ञापन
Pradeep Kumar

लेखक के बारे में

By Pradeep Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola