Giridih News :किशोर ने लगाया चांदी की चेन और नकद छीनने का आरोप

Updated:
विज्ञापन

घोड़थंभा ओपी इलाके में दिनदहाड़े एक किशोर के साथ मारपीट कर चांदी की चेन और नकद छीनने का मामला सामने आया है. पीड़ित ने घटना को लेकर ओपी में शिकायत की है.

विज्ञापन

जेरूवाडीह निवासी रोशन कुमार साव (17) पिता शंकर साव शनिवार की दोपहर करीब 12:30 बजे घोड़थंभा बाजार सामान खरीदने आया था. वापस लौटने के दौरान नदी के समीप पहले से बैठे गांव की बिट्टू कुमार, सुजीत साव, अमन साव, सोनू कुमार व खैरासिंगा का अजीत कुमार उसे रोका. सभी ने कथित रूप से लोहे के पंजा, ईंट व पत्थर से उस पर हमला कर दिया.

जान मारने की दी धमकी

नदी किनारे पटककर आरोपितों ने करीब 10 हजार रुपये मूल्य की चांदी की सिकड़ी (चेन) और जेब में रखे तीन हजार रुपये नकद भी छीन लिये. शोर मचाने पर रास्ते से गुजर रहे लोगों रुकने लगे, तो आरोपित उसे छोड़कर फरार हो गए. जाते-जाते उन्होंने दोबारा अकेले मिलने पर जान से मारने की धमकी भी दी. ओपी प्रभारी धर्मेंद्र अग्रवाल ने बताया कि आवेदन के आधार पर जांच शुरू कर दी गयी है. जल्द ही दोषियों पर कार्रवाई की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola