Giridih News :सरिया को जिला बनाने की मांग को दिया धरना

Updated:
विज्ञापन
Giridih News :सरिया को जिला बनाने की मांग को दिया धरना

Giridih News :सरिया को जिला बनाने की मांग को लेकर सोमवार को अनुमंडल परिसर के समीप धरना दिया गया. इसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने शामिल होकर अपनी आवाज बुलंद की. समाजसेवी प्रकाश मंडल ने कहा कि जब तक सरिया को जिला का दर्जा नहीं मिल जाता है, तब तक प्रत्येक महीने के अंतिम सोमवार को धरना दिया जायेगा.

विज्ञापन

कहा कि यह आंदोलन अब रुकने वाला नहीं है और इसे जनआंदोलन का रूप दिया जायेगा. बगोदर-सरिया अनुमंडल क्षेत्र जिला बनने की सभी आवश्यक अर्हताएं पूरी करता है. इसके बावजूद अब तक इसे जिला का दर्जा नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है.

70-80 किमी दूर जाना पड़ता है गिरिडीह

वर्तमान स्थिति में सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को जिला स्तरीय कार्यों के लिए 70-80 किलोमीटर दूर गिरिडीह जाना पड़ता है. इससे समय के साथ-साथ आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ता है. सरिया को जिला बनाने की मांग वर्षों से उठती रही है. लेकिन अब इसे निर्णायक रूप देने का समय आ गया है. उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द इस दिशा में ठोस कार्रवाई करने की मांग की है कि स्थानीय लोगों को सुविधा मिल सके. धरना के माध्यम से लोगों ने एकजुट होकर यह संदेश दिया कि सरिया को जिला बनाने की मांग अब और तेज होगी और इसे पूरा कराना ही उनका लक्ष्य है. धरना पर मदन मंडल, किशोर यादव, बालगोविंद मंडल, किशोर मंडल, संजय गुप्ता, भुनेश्वर शर्मा, टिंकू साव सहित अन्य शामिल थे.

विज्ञापन
Pradeep Kumar

लेखक के बारे में

By Pradeep Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola