चुनाव ड्यूटी में लापरवाही पर 37 कर्मियों को शो-कॉज

लोकसभा आम चुनाव व गांडेय विधानसभा उपचुनाव में निर्वाचन कार्य में रुचि नहीं लेने और कोताही बरतने वाले कर्मियों पर उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने कारवाई शुरू कर दी है.
गिरिडीह. लोकसभा आम चुनाव व गांडेय विधानसभा उपचुनाव में निर्वाचन कार्य में रुचि नहीं लेने और कोताही बरतने वाले कर्मियों पर उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने कारवाई शुरू कर दी है. उपायुक्त के कार्मिक कोषांग ने गुरुवार को जिले भर के 37 कर्मियों को शो-कॉज करते हुए तीन दिनों में स्पष्टीकरण मांगा है. उपायुक्त ने पूछा है कि चुनाव जैसे महत्वपूर्ण कार्य में अनुपस्थित रहना लापरवाही है. क्यों नहीं लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की सुसंगत धाराओं के तहत कारवाई की जाये. बता दें कि आम चुनाव के सफल संचालन के लिए 16 अप्रैल को पीठासीन पदाधिकारी और प्रथम, द्वितीय व तृतीय मतदान पदाधिकारियों का प्रशिक्षण निर्धारित था, लेकिन उक्त प्रशिक्षण में 37 कर्मी अनुपस्थित रहे. लापरवाही बरतने वाले अधिकतर कर्मी शिक्षा विभाग, सीसीएल गिरिडीह, विभिन्न प्रखंड कार्यालय के कर्मी, पोस्टऑफिस व स्वास्थ्य विभाग से जुड़े हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










