Giridih News : जाम की समस्या से परेशान शहरवासियों ने की ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग

Updated at : 18 Feb 2025 12:01 AM (IST)
विज्ञापन
Giridih News : जाम की समस्या से परेशान शहरवासियों ने की ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग

Giridih News : गिरिडीह शहरी क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार की मांग तेज हो गयी है. ट्रैफिक की लचर व्यवस्था का खामियाजा आये दिन शहरवासियों को भुगतना पड़ता है. शहरी क्षेत्र में लगातार जाम की स्थिति बनी रहती है. इसके कारण लोगों को आवागमन में दिक्कत होती है.

विज्ञापन

गिरिडीह शहरी क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार की मांग तेज हो गयी है. ट्रैफिक की लचर व्यवस्था का खामियाजा आये दिन शहरवासियों को भुगतना पड़ता है. शहरी क्षेत्र में लगातार जाम की स्थिति बनी रहती है. इसके कारण लोगों को आवागमन में दिक्कती होती है. खासकर महिलाएं व युवतियों को काफी परेकाफी परेशानी रहती है. बार-बार सिस्टम में सुधार करने की मांग के बाद भी स्थायी समाधान नहीं निकाला जा रहा है. सोमवार को मौलाना आजाद चौक व कचहरी चौक पर लगे जाम के कारण लोगों को काफी परेशानी हुई. जाम काफी देर तक रही.

पैदल चलना भी हो जाता है मुश्किल

जाम की वजह से वाहनों रेंग रहे थे, वहीं लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा था. शहरी क्षेत्र में चार पहिया वाहनों के प्रवेश होने के दौरान अक्सर जाम लगती है. पार्किंग की व्यवस्था नहीं रहने के कारण दुकानों के समक्ष दो और चार पहिया वाहनों को खड़ा करना जाम का मुख्य कारण है. वहीं, रात में साढ़े नौ बजे के बाद भारी वाहनों का प्रवेश शुरू हो जाता है. स्थानीय लोगों ने इस अवधि का बढ़ाने के साथ-साथ जाम की समस्या से निजात के लिए वाहनों के प्रवेश को लेकर रूट चार्ट बनाने पर बल दिया है. बता दें कि शहरी क्षेत्र अंतर्गत कालीबाड़ी, बरगंडा, बड़ाचौक, पचंबा, अलकापुरी, कचहरी रोड, मकतपुर में जाम की समस्या अधिक है. ऐसी स्थिति में यहां के लोगों ने प्रशासन से जनता की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है. साथ ही साथ भीड़ वाले इलाकों में वाहनों का प्रवेश ना हो इस दिशा में भी ठोस कदम उठाने की मांग की है. समजसेवी अर्जुन बैठा ने जनता के हित में यातायात व्यवस्था को दुरूस्त कराने की मांग की है. कहा कि गिरिडीह शहर में जाम की समस्या आम हो गयी है. उन्होंने यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने पर बल दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola