परचून दुकान में छापेमारी, शराब के साथ दुकानदार गिरफ्तार
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 23 Apr 2020 2:18 AM
सरिया : लॉकडाउन के दौरान सरिया स्टेशन रोड में एक परचून की दुकान की आड़ में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बेचे जाने की सूचना पर सरिया पुलिस ने छापेमारी की. इस दौरान कई ब्रांडों की शराब की बोतलों के साथ दुकानदार को गिरफ्तार किया गया. इस संबंध में थाना प्रभारी रामनारायण चौधरी ने बताया […]
सरिया : लॉकडाउन के दौरान सरिया स्टेशन रोड में एक परचून की दुकान की आड़ में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बेचे जाने की सूचना पर सरिया पुलिस ने छापेमारी की. इस दौरान कई ब्रांडों की शराब की बोतलों के साथ दुकानदार को गिरफ्तार किया गया. इस संबंध में थाना प्रभारी रामनारायण चौधरी ने बताया कि सूचना मिली थी कि सरिया स्टेशन रोड में परचून की एक दुकान में गुपचुप तरीके से शराब बेची जा रही है.
सूचना पर उन्होंने मंगलवार की रात दल-बल के साथ छापेमारी की. इस दौरान वहां से किंगफिशर, ब्लेंडर, सिग्नेचर , इंपेरियल ब्लू, ऑफिसर ब्लू आदि ब्रांड की शराब की कई बोतलें बरामद की गयी. साथ ही दुकानदार दयानंद चौरसिया को भी गिरफ्तार किया गया. इस संबंध में सरिया थाना में कांड संख्या 97/20 धारा 188, 269, 290, 272, 73, भादवि व 47(ए) उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










