मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता अभियान को ले प्रचार वाहन रवाना
Updated at : 20 Jun 2024 1:38 AM (IST)
विज्ञापन

19 से 26 जून 2024 तक मादक पदार्थों के विरुद्ध चलेगा जागरूकता कार्यक्रम
विज्ञापन
प्रतिनिधि, गिरिडीह.
समाहरणालय परिसर से बुधवार को उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता अभियान को लेकर तीन नशा मुक्ति जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. इस दौरान डीसी ने कहा कि निषिद्ध मादक पदार्थों का उपयोग ना करने, इसके व्यापार में संलिप्त तस्करों व उपयोकर्ताओं के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी. साथ ही समाज, विशेष कर किशोर व युवा वर्ग को मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित राज्यव्यापी जागरूकता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जिले में 19 जून से 26 जून तक जागरूकता अभियान चलाया जायेगा. कहा कि इसके प्रभावी परिणाम के लिए मादक पदार्थों के खिलाफ सभी विभागों एवं एजेंसियों को आपसी समन्वय बनाकर जागरूकता अभियान संचालित करने की आवश्यकता है. उन्होंने जिला प्रशासन समेत गैर सरकारी संस्थानों, जेएसएलपीएस की महिला संगठनों, पंचायती राज संस्थाओं, शैक्षणिक संस्थाओं को अपने-अपने स्तर से कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया गया. कहा कि जिला प्रशासन द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता को गांव-गांव तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रचार वाहन को रवाना किया गया, ताकि आमजनों युवाओं को जागरूक किया जा सके. कहा कि मादक पदार्थों का दुरुपयोग रोकने के लिए फ्लैग मार्च, जिला एवं प्रखंड स्तर पर कार्यशाला, विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम, जिसमें बाजार-हाट आदि में नुक्कड़ नाटक, जागरूकता कार्यक्रम सहित विद्यालय स्तर पर क्विज व निबंध लेखन प्रतियोगिता, प्रभात फेरी, शपथ पाठ आदि गतिविधियां संचालित की जायेंगी. मौके पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी समेत अन्य मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




