Giridih News: घर में आग लगने से एक लाख रुपये की संपत्ति जली

Updated:
विज्ञापन
Giridih News: घर में आग लगने से एक लाख रुपये की संपत्ति जली

Giridih News: देवरी थाना क्षेत्र के नायकडीह में किसान के घर में आग लग जाने की घटना में एक लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गयी. आग लगने की यह घटना मध्य रात्रि के बाद हुई है. आग कैसे लगी, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है.

विज्ञापन

आग लगने की इस घटना में नायकडीह गांव निवासी बलदेव वर्मा व रीतलाल वर्मा के घर के अलग अलग कमरे में रखा हुआ धान का बंडल, बिचाली, तीन साइकिल, चारपाई, बिछावन, कपड़ा, कुर्सी, लकड़ी, पत्ता, गोइठा जलकर राख हो गया. भुक्तभोगी बलदेव वर्मा व रीतलाल वर्मा के द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक नये घर में धान झाड़ने का काम चल रहा है. शुक्रवार को धान झाड़ने के बाद घर के सभी सदस्य पुराने घर चले गए. रात तकरीबन दो बजे नये घर में आग लगने की जानकारी हुई. इसके बाद गांव के ग्रामीणों के सहयोग से तीन डीजल पंप मशीन लगाकर आग को बुझाया गया, लेकिन आग पर काबू पाए जाने के पूर्व सारा सामान जलकर राख हो गया. इधर आग लगने की सूचना पर मुखिया लाला अशोक कुमार, समाजसेवी अशोक महतो ने भुक्तभोगी के घर पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी. मुखिया ने सरकारी प्रावधान के अनुसार उन्हें मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mayank Tiwari

लेखक के बारे में

By Mayank Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola