Giridih News :सरिया कॉलेज में शिक्षा नीति पर आधारित कार्यक्रम 10 से
Updated at : 07 Nov 2025 10:25 PM (IST)
विज्ञापन

Giridih News : सरिया कॉलेज में यूजीसी द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर आधारित ओरियंटेशन एंड सेंसटाइजेशन कार्यक्रम की शुरुआत होगी. यह कार्यक्रम राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन संस्थान नयी दिल्ली और सरिया कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में होगा.
विज्ञापन
इसकी जानकारी देते हुए प्राचार्य संतोष कुमार लाल ने बताया कि यूजीसी राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुपालन को लेकर पूरे देश में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रहा है. मौके पर सरिया कॉलेज सहित देश के दर्जनों कॉलेज के लगभग 150 शिक्षक व शोधार्थी भाग लेंगे. आयोजन को ले विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के कुलपति प्रो चंद्रभूषण शर्मा का सराहनीय योगदान रहा है. 10 नवंबर 2025 से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम के दसवें दिन ऑनलाइन परीक्षा का संचालन होगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




