प्रेस क्लब ने किया नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
Updated at : 04 May 2024 11:53 PM (IST)
विज्ञापन

भगवान महावीर मेडिका अस्पताल रांची के सहयोग से गिरिडीह प्रेस क्लब ने शनिवार को गोवर्धन लाल नर्सिंग होम में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया.
विज्ञापन
गिरिडीह.
भगवान महावीर मेडिका अस्पताल रांची के सहयोग से गिरिडीह प्रेस क्लब ने शनिवार को गोवर्धन लाल नर्सिंग होम में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया. शिविर का उद्घाटन डॉ विकास लाल व प्रेस क्लब के महासचिव अरविंद कुमार ने किया. मौके पर 100 से अधिक मरीजों की जांच कर उचित सलाह दी गयी. मेडिका के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ रोहित कुमार ने हृदय को स्वस्थ रखने को ले मरीजों को कई जरूरी सलाह दी. शिविर में आये मरीजों के लिए शुगर, बीपी व ईसीजी की जांच सुविधा नि:शुल्क उपलब्ध कराई गयी. इस दौरान टाइटन आई केयर की ओर से आधुनिक मशीनों से लोगों की नेत्र जांच भी की गयी. शिविर के सफल आयोजन में प्रेस क्लब के शाहिद रजा, श्रीकांत उज्जैन, विकास सिंह, सुरेंद्र यादव, मेडिका के वैभव कुमार, टाइटन आई केअर के मो. नूर समेत गोवर्धन लाल नर्सिंग होम के कर्मियों ने अहम भूमिका निभायी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




