गिरिडीह में संतोषी माता मंदिर महोत्सव की भव्य शुरुआत, कलश यात्रा से भक्तिमय हुआ शहर

Updated:
विज्ञापन
Giridih News

संतोषी माता मंदिर महोत्सव की भव्य शुरुआत

Giridih News: मकतपुर स्थित संतोषी माता मंदिर में जीर्णोद्धार और प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की शुरुआत महिलाओं की भव्य कलश यात्रा से हुई, जिससे पूरा शहर भक्तिमय माहौल में डूब गया.

विज्ञापन

गिरिडीह से बिनोद शर्मा की रिपोर्ट 

Giridih News: झारखंड में गिरिडीह जिला के मकतपुर स्थित प्राचीन संतोषी माता मंदिर में जीर्णोद्धार और  प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ आज से भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ. 501 महिलाओं की भागीदारी से निकली इस यात्रा ने पूरे शहर को भक्तिमय बना दिया. 

501 महिलाओं की भव्य कलश यात्रा से गूंजा शहर

आज सोमवार सुबह मंदिर परिसर से निकली कलश यात्रा में पीले वस्त्रों में सजी 501 महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर नगर भ्रमण किया.  ढोल-नगाड़ों और माता के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया. यात्रा मकतपुर के प्रमुख मार्गों से होते हुए विश्वनाथ मंदिर पहुंची, जहां विधि-विधान से जल भरकर महिलाएं वापस मंदिर लौटीं. रास्ते भर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया. 

छह महीने की तैयारी, भव्य साज-सज्जा

आयोजन समिति ने बताया कि पिछले 6 महीने से इसकी तैयारी चल रही थी. पूरे मंदिर को रंग-बिरंगी विद्युत साज-सज्जा से सजाया गया है. कार्यक्रम के सचिव डिम्पल साव ने बताया कि महोत्सव 27 अप्रैल से 1 मई तक चलेगा. 27 अप्रैल, सोमवार को महिलाओं की कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ. 28 अप्रैल, मंगलवार को मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान होगा.  29 अप्रैल को दिन में पूजा और रात में भक्ति जागरण और झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी. 30 अप्रैल को पूजा के बाद भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी. 

1 मई को प्राण प्रतिष्ठा और भंडारे के साथ समापन

1 मई, शुक्रवार को विधि-विधान से पूजन, मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा, हवन, पूर्णाहुति और भंडारे के साथ समापन होगा. आयोजन को सफल बनाने में उपमेयर सुमित कुमार, अध्यक्ष टुनटुन केशरी, सचिव डिम्पल साव, सतीश साह, प्रदीप चौरसिया, हब्लू गुप्ता, दीपक शर्मा, प्रदीप अग्रवाला, वीरेंद्र, सिंकल, विक्रम, रिशु, राकेश बरनवाल, संदीप डेंगेज, लखन बरनवाल, झुन्नू, कुशल सलूजा, बंटी, दिलीप केशरी समेत कई गणमान्य लोग और  कार्यकर्ता दिन-रात लगे हुए हैं. आयोजन समिति ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल होने और माता संतोषी का आशीर्वाद लेने की अपील की है.

यह भी पढ़ें: देवघर प्रीमियर लीग-13 फाइनल: ब्लैक रॉयल्स का जलवा, पिंक पैंथर को हराकर जीता खिताब

यह भी पढ़ें: टाटा वर्कर्स यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से की मुलाकात

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Priya Gupta

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola