Giridih News: राजधनवार का राजघाट: छठ पूजा और मेले की तैयारी तेज

Updated:
विज्ञापन
Giridih News: राजधनवार का राजघाट: छठ पूजा और मेले की तैयारी तेज

Rajdhanwar’s Rajghat: छठ पूजा और राजधनवार राजघाट पर लगने वाले प्रदेश प्रसिद्ध तीन दिवसीय मेले की तैयारी जोरों पर है. यहां रविवार खरना से मंगलवार पारण तक मेले का आयोजन होगा.

विज्ञापन

मेले में हर साल पड़ोसी प्रखंडों, जिलों और प्रदेशों से लाखों श्रद्धालु आते हैं. इस बार मेले की सजावट में कई नयनाभिराम नजारों के अलावे विद्युत सज्जा और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया गया है. पिछले एक माह से बंगाल और झारखंड के दर्जनाधिक सज्जा विशेषज्ञ और कई दर्जन कामगार घाट और मेले को सजाने संवारने में रात-दिन एक किये हुए हैं. मेले में प्रवेश के साथ राज कचहरी परिसर में राजस्थानी चौकीधानी में पहाड़ के ऊपर किला और राजस्थानी ग्रामीण परिवेश के उत्कृष्ट नजारा दिखेगा. नदी पर पुल के रूप में तिरुपति बालाजी मंदिर सदृश्य का सुंदर पंडाल का निर्माण हो रहा है. नदी के पूर्वी घाट पर मंगोलिया के एक मंदिर की तरह सूर्य मंदिर का पंडाल का नजारा भी लोगों को मंत्रमुग्ध करेगा.

मंगोलिया से बुलाये गये थे इंजीनियर

सज्जाकार को इसका डिजाइन समझाने के लिए मंगोलिया से इंजीनियर आया हुआ था. नदी का दूसरा पुल भी साउथ के एक मंदिर की ही तरह सजाया जा रहा है. इसके अलावे दर्जनों विद्युतीय तोरणद्वार और दर्जनों विद्युताकृतियों का मेले की छटा लोगों को चकाचौंध कर देगी. धानवार बाजार की हर गली और चौक-चौराहों पर भी आकर्षक व सुंदर विद्युतीय सज्जा की जा रही है. राजघाट से सटे दिवानटोला छठ घाट की सजावट भी देखने लायक होगी. ससमय काम पूरा कराने को लेकर छठ पूजा समिति के अनूप संथालिया, बालेश्वर मोदी, जय प्रकाश गुप्ता, पंकज बरनवाल, रोबिन कुमार, शिवनंदन साव आदि की देख रेख में सुधीर अग्रवाल, राहुल कुमार साव, अनमोल कुमार, अशोक साव, मुकेश साव, नीरज, ऋषभ, महेश कुमार आदि दर्जनों युवा लगे हुए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mayank Tiwari

लेखक के बारे में

By Mayank Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola