Giridih News: डाक जीवन बीमा से परिवारों की वित्तीय सुरक्षा होती है सुनिश्चित : डाक निदेशक

Updated at : 22 Jul 2025 11:18 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News: डाक जीवन बीमा से परिवारों की वित्तीय सुरक्षा होती है सुनिश्चित : डाक निदेशक

Giridih News: डाक निदेशक डाक सेवाएं राम विलास चौधरी ने कहा कि पीएलआइ एक सरकारी समर्थित जीवन बीमा योजना है, जो राष्ट्रपति की ओर से भारतीय डाक द्वारा प्रदान की जाती है. ये बातें डाक निदेशक ने मंगलवार को डाकघर गिरिडीह डिवीजन द्वारा आयोजित पीएलआइ आरपीएलआइ मेला में कही.

विज्ञापन

डाक निदेशक ने मंगलवार को डाकघर गिरिडीह डिवीजन द्वारा आयोजित पीएलआइ आरपीएलआइ मेला में कहा कि जीवन बीमा और ग्रामीण डाक जीवन बीमा के प्रति इसकी उपयोगिता और महत्व के बारे में कहा कि इससे परिवारों को वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित होती है.

पीएलआई की बतायी विशेषता

वहीं पीएलआइ के उप विकास प्रबंधक अमित कुमार ने पीएलआइ की अपनी विशेषता के बारे में कहा कि पीएलआइ अपनी गैर-लाभकारी प्रकृति के कारण, बाजार में उपलब्ध अन्य बीमा योजनाओं की तुलना में कम प्रीमियम दरों के लिए प्रसिद्ध है. यह योजना उच्च रिटर्न भी प्रदान करती है, जो इसे एक आकर्षक निवेश विकल्प बनाती है. उन्होंने बताया कि डाक जीवन बीमा केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारी, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के कर्मचारी, रक्षा कर्मी और अर्ध-सैनिक बलों के सदस्य, कुछ विशेष पेशेवर, जैसे डॉक्टर, इंजीनियर, चार्टर्ड अकाउंटेंट और वकील भी योजना का लाभ ले सकते हैं. उन्होंने कहा कि देश के लगभग डेढ़ लाख से भी अधिक डाकघरों में पीएलआइ की सुविधा है. किसी भी डाकघर में किश्त जमा करने की सुविधा भी है.

कार्यक्रम में ये लोग रहेकार्यक्रम में सहायक डाक अधीक्षक मंटू साव, गोमिया सबडिवीजन के अभिषेक कुमार, सुमन कुमार, डाकपाल अभिषेक कुमार, उत्तरी क्षेत्र के मनीष कुमार, गिरिडीह डिविजन के विकास अधिकारी दीपक कुमार, लोकी रविदास, सुखदेव कुमार, संजीव देव, संजय सिंह, जियाजी, अवधेश वर्मा, अनिल कुमार, उपडाकपाल और शाखा डाकपाल समेत काफी संख्या में डाककर्मी शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAYANK TIWARI

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

MAYANK TIWARI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola