Giridih News :पोक्सो एक्ट के आरोपित को पुलिस ने भेजा जेल

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 29 Nov 2025 10:34 PM

विज्ञापन

Giridih News :खोरीमहुआ अनुमंडल क्षेत्र में नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोप में घोड़थंभा पुलिस ने देवरी थाना क्षेत्र अंतर्गत तोलाटांड़ के सुजीत कुमार राय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

विज्ञापन

सुजीत के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है. पुलिस के अनुसार नाबालिक परिजनों ने लिखित आवेदन देकर आरोप सुजीत नाबालिग को अपने साथ लेकर भाग गया है. शिकायत के आधार पर पुलिस ने मोबाइल लोकेशन व तकनीकी जांच की मदद से आरोपित को शनिवार की रात गिरफ्तार कर लिया.पूछताछ के बाद युवक के विरुद्ध पोक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में कांड दर्ज किया गया. इधर पीड़िता का बयान न्यायालय में दर्ज कराया गया. ओपी प्रभारी धर्मेंद्र अग्रवाल ने इसकी पुष्टि की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola