Giridih News: बंदरकुप्पी में पुलिस ने चलाया एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान

Updated:
विज्ञापन
Giridih News: बंदरकुप्पी में पुलिस ने चलाया एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान

Giridih News: मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बंदरकुप्पी में शनिवार को अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

अभियान का नेतृत्व मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने किया. जांच के दौरान सड़क से गुजर रहे दोपहिया व चारपहिया वाहनों को रोककर कागजातों की सघन जांच की गई. पुलिस ने वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, ट्रैफिक नियमों का पालन करने और वैध दस्तावेज साथ रखने की सख्त हिदायत दी. बिना कागजात या नियमों का उल्लंघन करते पाए गए चालकों को चेतावनी दी गई. थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया कि क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाने, चोरी व आपराधिक घटनाओं की रोकथाम तथा आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम रखने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है. आगे भी ऐसे जांच अभियान लगातार जारी रहेंगे. अभियान में मुफस्सिल थाना के एसआई संजय कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं जवान मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mayank Tiwari

लेखक के बारे में

By Mayank Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola