Giridih News :रंगदारी मांगने के आरोपी को पुलिस ने पिस्टल के साथ किया गिरफ्तार

Updated at : 01 Mar 2025 11:53 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :रंगदारी मांगने के आरोपी को पुलिस ने पिस्टल के साथ किया गिरफ्तार

नगर थाना की पुलिस ने रंगदारी मांगने के Giridih News :आरोप में पिस्टल के के साथ एक आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी नगर थाना क्षेत्र के न्यू चूड़ी मोहल्ला निवासी मो शमीम कुरैशी का पुत्र मो राहुल कुरैशी है. बताया गया कि मो राहुल कुरैशी शुक्रवार की रात शहर के बस स्टैंड स्थित शिवम होटल युवक पहुंचा और रंगदारी के रूप में पैसे की मांग करने लगा. जब होटल के संचालक गौतम कुमार भदानी ने पैसे देने से इंकार किया, तो युवक ने पास रखा पिस्टल निकाल कर जान से मारने की धमकी दी

विज्ञापन

बस स्टैंड के होटल मालिक को दी थी धमकी

युवक पर पूर्व में दर्ज है तीन केस

नगर थाना की पुलिस ने रंगदारी मांगने के आरोप में पिस्टल के के साथ एक आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी नगर थाना क्षेत्र के न्यू चूड़ी मोहल्ला निवासी मो शमीम कुरैशी का पुत्र मो राहुल कुरैशी है. बताया गया कि मो राहुल कुरैशी शुक्रवार की रात शहर के बस स्टैंड स्थित शिवम होटल युवक पहुंचा और रंगदारी के रूप में पैसे की मांग करने लगा. जब होटल के संचालक गौतम कुमार भदानी ने पैसे देने से इंकार किया, तो युवक ने पास रखा पिस्टल निकाल कर जान से मारने की धमकी देने लगा. होटल के ही किसी कर्मी ने मामले की जानकारी नगर थाना की पुलिस को दे दी. सूचना पर नगर थाना की पेट्रोलिंग पार्टी पहुंची और युवक को पकड़ते हुए पिस्टल छीन लिया. टीम युवक को लेकर थाना चली गयी. इसके बाद होटल के संचालक गौतम भदानी ने नगर थाना में रंगदारी मांगने और पिस्टल दिखाकर धमकाने का आरोप लगाते हुए शिकायत की. गौतम की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए शनिवार को आरोपी को जेल भेज दिया.

दो चोरी और एक मारपीट के मामले में जा चुका है जेल

नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद ने बताया कि आरोपी पूर्व में भी तीन मामलों में गिरिडीह जिला के अलग अलग थानों से जेल जा चुका है. बताया कि आरोपी को मुफस्सिल पुलिस ने दो बार चोरी के मामले में जेल भेजा है. वहीं, पचंबा थाना की पुलिस भी एक मामले में उसे जेल भेज चुकी है. कहा कि घटना के संबंध में सूचना मिलने पर पुलिस होटल पहुंची और मौके से ही आरोपी के हाथ से पिस्टल बरामद किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola