Giridih News: सम्मेदशिखर की वंदना के दौरान हृदयघात से राजस्थान के तीर्थयात्री की मौत

Updated:
विज्ञापन
Giridih News: सम्मेदशिखर की वंदना के दौरान हृदयघात से राजस्थान के तीर्थयात्री की मौत

Giridih News: धनराज पगारिया अपने परिजनों संग सम्मेदशिखर जी की यात्रा पर तीर्थयात्री संघ के साथ मधुबन पहुंचे थे. सभी तीर्थयात्री मधुबन स्थित जैन स्वेताम्बर सोसाइटी में ठहरे थे.

विज्ञापन

सम्मेदशिखर वंदना के दौरान हृदयघात से राजस्थान के तीर्थयात्री की मंगलवार को मौत हो गयी. परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. घटना के बाद मधुबन में स्वास्थ्य सुविधा की कमी खल रही है. लोगों ने बताया कि मधुबन में चिकित्सक के आभाव में तीर्थयात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. काफी मशक्कत के बाद परिजनों को डेथ सर्टिफिकेट मिला. हलांकि परिजन शव लेकर हवाई मार्ग से राजस्थान के लिए रवाना हो गये. बताया जाता है कि सोमवार को पारसनाथ पर्वत वंदना के दौरान राजस्थान प्रदेश के राजसमंद निवासी 48 वर्षीय धनराज पगारिया की मौत हृदयगति रुक जाने से हो गयी.

डेथ सर्टिफिकेट के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा

धनराज पगारिया अपने परिजनों संग सम्मेदशिखर जी की यात्रा पर तीर्थयात्री संघ के साथ मधुबन पहुंचे थे. सभी तीर्थयात्री मधुबन स्थित जैन स्वेताम्बर सोसाइटी में ठहरे थे. सोमवार को पहाड़ वंदना के दौरान चोपड़ाकुंड के पास कठिन चढ़ाई में अचानक तबियत बिगड़ गयी. परिजनों द्वारा आनन फानन में डोली के सहारे नीचे लाया गया. पर तबतक काफी देर हो चुकी थी. तीर्थयात्री की मौत हो चुकी थी. इस दौरान डेथ सर्टिफिकेट के लिए तीर्थयात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. मधुबन से लेकर पीरटांड़ तक तीर्थयात्री को चिकित्सक नही मिलने से लोग परेशान रहे. सीएचसी पीरटांड़ में भी चिकित्सक नही मिलने से तीर्थयात्रियों ने नाराजगी जतायी. मामले को मधुबन थाना से अवगत कराने व मिन्नत आरजू के बाद एक संस्था के चिकित्सक द्वारा सर्टिफिकेट दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mayank Tiwari

लेखक के बारे में

By Mayank Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola