Giridih News :घर में सोये थे लोग, चोर ले गये 15 हजार नकद व मोबाइल

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :सरिया थाना क्षेत्र के चंद्रमारणी वार्ड नंबर तीन में रहने वाले विजय मंडल के घर शनिवार की रात चोरी हो गयी. चोर 15 हजार नकद समेत एक मोबाइल ले गये.

विज्ञापन

विजय ने सरिया थाना में एक आवेदन दिया है. कहा कि शनिवार की रात लगभग 11 बजे परिवार के लोग खाकर सो गये. रविवार की सुबह लगभग चार बजे नींद खुली, तो मोबाइल गायब मिला. ढूढ़ने पर भी मोबाइल नहीं मिला. इसके बाद वह पैंट की जेब में तलाशी, तो 15 हजार रुपये गायब मिले. इसके बाद पता चला कि घर में चोरी हुई है. भुक्तभोगी ने बताया कि जहां वह सोया था, वहां पर एक सिम भी गिरा हुआ था, जिसे सरिया पुलिस को सौंप दिया है. एक जोड़ी चप्पल भी मिला है. बताया कि 24 जून 2024 को चोर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर तथा नकदी चोरी कर ली थी. पीड़ित ने बताया कि उसके घर डेढ़ वर्ष के अंदर चोरी की यह दूसरी घटना है. लगातार हो रही ऐसी घटना से परिवार सहित अन्य लोगों में भय का माहौल बना हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola