Giridih News: चतरो में ट्रांसफॉर्मर जल जाने से 10 दिनों से लोग परेशान

Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 22 Jul 2025 11:14 PM

विज्ञापन

Giridih News: चतरो हटिया मोड़ से बरवाडीह मोड़ तक के एक सौ से भी अधिक उपभोक्ता परेशान हैं. उपभोक्ता बासुदेव दास, विनोद साव, रीतलाल राणा, सुदामा पंडित, धनराज पंडित, जितेंद्र कुमार, उमेश यादव, उमेश पंडित, राहुल कुमार राय बताया कि दस दिन पूर्व में ट्रांसफॉर्मर में आग लग गयी थी.

विज्ञापन

देवरी प्रखंड के चतरो हटिया के पास लगा एक सौ केवीए का ट्रांसफॉर्मर जल जाने से चतरो पूर्वी क्षेत्र में दस दिनों से विद्युत आपूर्ति बाधित है. इससे चतरो हटिया मोड़ से बरवाडीह मोड़ तक के एक सौ से भी अधिक उपभोक्ता परेशान हैं. उपभोक्ता बासुदेव दास, विनोद साव, रीतलाल राणा, सुदामा पंडित, धनराज पंडित, जितेंद्र कुमार, उमेश यादव, उमेश पंडित, राहुल कुमार राय बताया कि दस दिन पूर्व में ट्रांसफॉर्मर में आग लग गयी थी. उसके बाद से विद्युत आपूर्ति ठप हो गयी है. विद्युत आपूर्ति बाधित रहने की सूचना ऊर्जा विभाग को दिये जाने एवं जनप्रतिनिधियों को अवगत कराये जाने के बाद भी जले हुए ट्रांसफॉर्मर को नहीं बदला गया है. इधर, ट्रांसफॉर्मर नहीं बदले जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है. ग्रामीणों का कहना है कि दो दिनों के अंदर जले हुए ट्रांसफॉर्मर को बदल कर विद्युत आपूर्ति चालू नहीं करायी गयी तो ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के रवैये के खिलाफ आंदोलन किया जायेगा. इधर, जिला परिषद सदस्य बिमल कुमार सिंह ने कहा कि विभाग जले हुए ट्रांसफॉर्मर को अविलंब बदलकर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAYANK TIWARI

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola