Giridih News: गुरुद्वारा संगत सरिया में गुरु ग्रंथ साहिब का अखंड पाठ शुरू

Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 22 Oct 2025 10:11 PM

विज्ञापन

Giridih News: सरिया स्थित गुरुद्वारा संगत सरिया में बुधवार से गुरु ग्रंथ साहिब के अखंड पाठ की लड़ी बुधवार से शुरू की गयी.

विज्ञापन

सिखों के प्रथम गुरु गुरुनानक देव की जयंती कार्तिक शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि को मनायी जायेगी. इसको लेकर सरिया स्थित गुरुद्वारा संगत सरिया में बुधवार से गुरु ग्रंथ साहिब के अखंड पाठ की लड़ी बुधवार से शुरू की गयी. गुरुद्वारा संगत के अध्यक्ष मनोहर सिंह बग्गा, सचिव सिमरन सिंह तथा कोषाध्यक्ष राजेंद्र सिंह मखीजा ने बताया कि बुधवार से शुरू हुआ अखंड पाठ पांच नवंबर की सुबह लगभग 10 बजे समाप्त होगा. इसके सबद कीर्तन तथा दोपहर में लंगर होगा. पांच दिनों तक प्रभात फेरी निकाली जायेगी. वहीं, चार नवंबर को पंज प्यारों के साथ शोभा यात्रा तथा नगर कीर्तन का आयोजन किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAYANK TIWARI

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola