Giridih News: नहीं चालू हो सका पैक्स, औने-पौने दाम पर धान बेचने को विवश हैं किसान

Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 21 Nov 2025 11:06 PM

विज्ञापन

Giridih News: गावां प्रखंड में पैक्स के चालू नहीं होने से किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. धान अधिप्राप्ति केंद्र के चालू नहीं होने से किसान औने-पौने दाम में बिचौलियों के साथ में धान बेचने को विवश हो रहे हैं.

विज्ञापन

प्रखंड के 17 पंचायतों में धान अधिप्राप्ति केंद्र की स्वीकृति दी गई है, लेकिन इस समय एक भी केंद्र को चालू नहीं किया जा सका है. इस वर्ष अंतिम समय में वर्षा हो जाने के कारण काफी मात्रा में फसलों को नुक़सान हुआ है. काफी मेहनत के बाद किसान धान को झार कर अपने घर लाये हैं. क्षेत्र के सभी पंचायतों में कुछ बिचौलिए सक्रिय है जो खलिहान से औने पौने दाम में धान की खरीदी कर रहे हैं. इस समय पैक्स के चालू नहीं होने के कारण किसान लाचारी में आर्थिक मजबूरी के कारण धान बेचने को विवश हो रहे हैं.

क्या कहते हैं पैक्स अध्यक्ष

पैक्स अध्यक्ष नंदलाल प्रसाद ने कहा कि धान खरीदने का आदेश विभाग से नहीं मिलने के कारण ग्रिल प्रारम्भ नहीं किया जा सका है. इस दिशा में सकारात्मक पहल विभागीय स्तर पर नहीं होना चिंता का विषय है. प्रतिदिन क्षेत्र के किसानों का फोन आ रहा है लेकिन कोई जवाब नहीं दे पा रहे हैं.

शीघ्र चालू होगा पैक्स : एमओ

मामले में एमओ प्रदीप राम ने कहा कि अधिग्रहण का प्रपोजल जिला में भेजा गया है. अनुमोदन नहीं होने के कारण आदेश नहीं मिल पा रहा है. किसान बिचौलियों के पास धान की बिक्री नहीं करें. शीघ्र ही धान अधिप्राप्ति केन्द्र चालू कर दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAYANK TIWARI

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola